Bihar Board 12th Result 2023 Live Updates: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की 12वीं क्लास यानी इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता सकता है। 12वीं के करीब 13 लाख छात्र परीक्षा खत्म होने के बाद से ही अपने रिजल्ट इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com और secondary.biharboardonline.com पर जारी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि BSEB 12th Rseult 2023 को Bihar Board Official Website पर उपलोड करने की प्रतिक्रिया चल रही हैं, जो जल्द ही समाप्त होने वाली है।
