Get App

बिहार में बहार है! मिथिला यूनिवर्सिटी के छात्र को पॉलिटिकल साइंस मिले 100 में से 151 अंक, जानें पूरा मामला

दरभंगा के LNMU के छात्र ने कहा कि मैं रिजल्ट देखकर वास्तव में हैरान था। उसने बताया कि मैंने बीए ऑनर्स की भाग द्वितीय परीक्षा में पॉलिटिकल साइंस के पेपर (चतुर्थ) में 100 में से 151 अंक प्राप्त किए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2022 पर 12:20 PM
बिहार में बहार है! मिथिला यूनिवर्सिटी के छात्र को पॉलिटिकल साइंस मिले 100 में से 151 अंक, जानें पूरा मामला
छात्र ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी (LNMU) में बीए (ऑनर्स) का छात्र है

बिहार के ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी (LNMU) में ग्रेजुएट के एक छात्र को हाल में जारी परीक्षा रिजल्ट में अधिकतम अंकों से अधिक अंक मिलने का हैरतअंगेज मामला सामने आया है। LNMU के एक छात्र को परीक्षा में 100 में से 151 अंक प्राप्त हुए हैं। छात्र यूनिवर्सिटी में बीए (ऑनर्स) का छात्र है। उसे पाठ्यक्रम के भाग-2 में पॉलिटिकल साइंस के पेपर- 4 में यह अंक प्राप्त हुए हैं। छात्र को मिले अजब-गजब नंबर अब चर्चा का विषय बन गए हैं।

दरभंगा के LNMU के उस छात्र ने पीटीआई से कहा कि मैं रिजल्ट देखकर वास्तव में हैरान था। उसने बताया कि मैंने बीए ऑनर्स की भाग द्वितीय परीक्षा में पॉलिटिकल साइंस के पेपर (चतुर्थ) में 100 में से 151 अंक प्राप्त किए।

ये भी पढ़ें- CWG 2022: अचिंता शेउली ने कॉमनवेल्थ में भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड, राष्ट्रपति और PM मोदी ने दी बधाई

छात्र ने आगे कहा कि हालांकि यह एक वैकल्पिक मार्कशीट है, लेकिन अधिकारियों को इसे जारी करने से पहले इसकी जांच करनी चाहिए थी। उसने बताया कि चूंकि यह टाइपिंग की गलती थी इसलिए मुझे संशोधित मार्कशीट जारी किया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें