Board Exam Preparation Tips: सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम का ऐलान कर दिया है। सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से होंगी। एग्जाम डेट का ऐलान होने के बाद सभी छात्र अब परीक्षा की तैयारियों में जुट गए हैं। बोर्ड एग्जाम देने वाले छात्रों ने ज्यादा नंबर लाने की होड़ मची रहती है। बोर्ड एग्जाम में अच्छे मार्क्स लाना इतना मुश्किल भी नहीं, जितना छात्र अपने ऊपर दबाव बनाकर मुश्किल कर लेते हैं।
