IBPS PO Prelims: जल्द जारी होगा आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स का रिजल्ट, 4455 पदों पर निकली थी वैकेंसी

IBPS PO Prelims Result 2024: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने IBPS PO प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 19 और 20 अक्टूबर 2024 को किया गया था। जिसका रिजल्ट जल्द ही इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा

अपडेटेड Nov 21, 2024 पर 6:37 PM
Story continues below Advertisement
IBPS PO Prelims: जल्द जारी होगा आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट

IBPS PO Prelims Result 2024: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर IBPS PO प्रारंभिक परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर सकता है। पूरे देश भर में यह परीक्षा 19 और 20 अक्टूबर 2024 को बैंक ने आयोजित की गई थी। जिसमें 4455 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों के लिए लिखित परीक्षा हुई की थी। अब IBPS जल्द ही प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर सकती है। PO प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार परिक्षा का परिणाम आने के बाद अपना रिजल्ट IBPS की आधिकारिक वेबसाइट https://www.ibps.in पर जाकर देख सकते हैं।

कब जारी होगा परिणाम

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक के माध्यम से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, IBPS ने प्रारंभिक परीक्षा परिणाम कब आएंगे इसके बारे में अभी तक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कोई की घोषणा नहीं की है। इसके द्वारा जारी एक अधिसूचना के मुताबिक ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि इसके परिणाम जल्द ही आएंगे। इसकी मुख्य परीक्षा 30 नवंबर, 2024 को निर्धारित किया गया है। ऐसे में रिजल्ट किसी भी पल जारी हो सकते हैं। इस वजह से प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी नजर बनाएं रखे।


कैसे डाउनलोड करे रिजल्ट

चरण 1: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) के आधिकारिक पोर्टल https://www.ibps.in पर जाएं

चरण 2: रिजल्ट टैब पर जाएं और प्रोबेशनरी ऑफिसर परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: अब, लिंक पर अपना लॉगिन आईडी और पॉसवर्ड डालें।

चरण 4: लॉगिन करने के बाद, आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।

चरण 5: आप भविष्य के जरूरत के लिए अपने रिजल्ट को प्रिंट कर संभाल कर रख सकते हैं।

4455 पदों पर निकाली गई वैकेंसी

बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र,बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सहित विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों में 4455 प्रोबेशनरी ऑफिसर की भर्ती के लिए यह आवेदन निकाला गया था। इसके चयन के लिए अभ्यर्थी को तीन चरणों में परीक्षा ली जाएगी। जिसमें प्रारंभिक परीक्षा/मुख्य परीक्षा/साक्षात्कार सहित शामिल है।

UP Board 10th 12th Time Table 2025: उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से होंगी शुरू, जानिए किस दिन कौन सा होगा पेपर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।