उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) प्रयागराज ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तारीख का ऐलान कर दिया है। यूपी बोर्ड की कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक कराई जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल भी जारी किया। कुल 17 दिन तक परीक्षाएं चलेंगी। दिसंबर 2024 में कक्षा 10 और 12 के लिए जिला-वार परीक्षा केंद्रों की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश बोर्ड का पूरा टाइम टेबल यानी शेड्यूल देखने के लिए आप यूपी बोर्ड वेबसाइट upmsp.edu.in पर जा सकते हैं। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के प्रैक्टिकल परीक्षाएं दिसंबर से जनवरी के बीच कराई जाएंगी।
यूपी बोर्ड की सुबह और शाम दो पाली में होंगी परीक्षाएं
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10 और 12 की परीक्षों के लिए कुल 7,864 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इनमें करीब 1,017 सरकारी स्कूल, 3,537 सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल और 3,310 निजी स्कूल शामिल हैं। बोर्ड की परीक्षाएं दो पालियों में कराई जाएंगी। पहली पाली सुबह 8.30 बजे से सुबह 11.45 बजे तक है। दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक है। प्रश्नपत्र 3 घंटे का होगा। इसमें 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है। इस साल बोर्ड की परीक्षा में 10वीं के लिए 27 लाख से ज्यादा छात्र हैं। वहीं 12वीं की परीक्षा में 26 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे। पिछले साल बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च तक कराई गईं थी।
यूपी परीक्षा का शेड्यूल कैसे करें डाउनलोड?
छात्र यूपी बोर्ड की परीक्षा का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
1 – सबसे पहले कैंडिडेट्स को UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।
2 – फिर होम पेज पर ‘परीक्षा’ पर क्लिक करना होगा।
3 – इसके बाद 10वीं या 12वीं के लिए डेट शीट लिंक पर क्लिक करें।
4 – अब यहां अपना शेड्यूल डाउनलोड कर लें। इसे सेव कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
जानिए किस दिन कौन सा होगा पेपर
कक्षा 10वीं की परीक्षा का टाइम टेबल
कक्षा 12वीं की परीक्षा का टाइम टेबल