CBSE Board Exam 2025 admit cards: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) बोर्ड परीक्षा 2025 कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के एडमिट कार्ड 2025 जनवरी के आखिरी में आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किए जाएंगे। बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं दोनों के उम्मीदवार cbse.gov.in से हॉल टिकट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। पिछले साल CBSE ने 5 फरवरी को एडमिट कार्ड जारी किए थे। इस साल CBSE बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को उनके संबंधित स्कूलों से उनके एडमिट कार्ड मिलेंगे। बोर्ड ने दावा किया है कि 2025 में लगभग 44 लाख छात्र कक्षा 10 और 12 की परीक्षा देंगे।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई, 15 फरवरी, 2025 को कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू करने जा रहा है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड cbse.gov.in के माध्यम से स्कूल-वार जारी किए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संबंधित स्कूलों से अपने एडमिट कार्ड प्राप्त करें, क्योंकि सीबीएसई वेबसाइट से अलग-अलग डाउनलोड उपलब्ध नहीं होंगे।
शेड्यूल के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 4 अप्रैल को समाप्त होंगी। दोनों परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी। एक अधिकारी ने बताया कि एग्जाम शुरू होने से कुछ दिन पहले सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड स्कूलवार जारी होगा।
छात्रों को इसे अपने स्कूलों से ही लेना होगा। उन्होंने बताया कि स्टूडेंट सीबीएसई की वेबसाइट से व्यक्तिगत एडमिट कार्ट डाउनलोड नहीं कर सकते। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट तैयार करते समय दोनों कक्षाओं में छात्रों द्वारा आमतौर पर पेश किए जाने वाले दो विषयों के बीच पर्याप्त अंतराल दिया गया है।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल cbse.gov.in पर जाएं।
- अब pariksha sangam पोर्टल खोलें।
- अगले पेज पर जारी रखने के लिए continue पर क्लिक करें।
- अब अपना स्कूल (Ganga) चुनें।
- अब अपना डिटेल्स भरें जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि इत्यादी।
- स्कूल लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।