CBSE Board Exam Datesheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को घोषणा की कि कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। देर रात जारी अधिसूचना में बोर्ड ने कहा कि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च को समाप्त होंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 4 अप्रैल 2025 को समाप्त होंगी। ऐसा पहली बार हुआ है जब बोर्ड द्वारा डेटशीट कम से कम 86 दिन पहले जारी की गई है। जारी शेड्यूल के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10वीं की पहली परीक्षा अंग्रेजी की होगी। वहीं, कक्षा 12वीं की पहली परीक्षा 15 फरवरी को आंत्रप्रेन्योरशिप की होगी।
