Get App

CBSE Result 2023: सीबीएसई 10वीं और 12वीं के 38 लाख स्टूडेंट्स के लिए अहम सूचना, इस दिन आ सकता है रिजल्ट

CBSE 10th-12th Result 2023: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) की ओर से रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। CBSE अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in, cbseresults.nic.in, cbseresults.gov.in और cbse.gov.in पर कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित करेगा

Akhileshअपडेटेड May 03, 2023 पर 10:40 AM
CBSE Result 2023: सीबीएसई 10वीं और 12वीं के 38 लाख स्टूडेंट्स के लिए अहम सूचना, इस दिन आ सकता है रिजल्ट
CBSE 10th-12th Result 2023: इस साल करीब 38 लाख छात्रों ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था

CBSE 10th-12th Result 2023: सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के 38 लाख छात्र-छात्राओं को अपने रिजल्ट जारी होने का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) की ओर से रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। CBSE अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in, cbseresults.nic.in, cbseresults.gov.in और cbse.gov.in पर कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित करेगा। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर का उपयोग करना होगा, जोकि उनके एडमिट कार्ड में दर्ज है। छात्रों की सहूलियत के लिए बोर्ड CBSE की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर (Digilocker) पर भी रिजल्ट जारी करेगा।

पिछले कुछ साल के आंकड़ों से तुलना करें तो सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे एक ही दिन घोषित किए। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस साल भी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे एक ही दिन घोषित करेगा। हालांकि, रिजल्ट जारी होने की कोई आधिकारिक डेट जारी नहीं की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीएसई बोर्ड की ओर से कापियों की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जिसके बाद रिजल्ट की घोषणा मई के दूसरे सप्ताह में की जा सकती है। हालांकि CBSE की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक सूचना अभी जारी नहीं की गयी है। संभावना है कि जल्द ही सीबीएसई बोर्ड की ओर से रिजल्ट संबंधित जानकारी शेयर की जाएगी।

38 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें