NEET Counselling: आरक्षण लाभ के लिए EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) को आठ लाख रुपये सालाना की सीमा पर केंद्र सरकार फिर से विचार करेगी। केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि उसने नीट के दाखिले में आरक्षण के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (Economically Weaker Sections) की कैटेगरी निर्धारित करने के लिए तय आठ लाख रुपये की सालाना आय की सीमा पर फिर से गौर करने का फैसला लिया है।
