Get App

Chhattisgarh: 10वीं और 12वीं के टॉपर छात्रों को कराई जाएगी हेलीकॉप्टर की मुफ्त सवारी, CM भूपेश बघेल का ऐलान

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि इस कदम का मकसद छात्रों को अपनी बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करना है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 05, 2022 पर 3:23 PM
Chhattisgarh: 10वीं और 12वीं के टॉपर छात्रों को कराई जाएगी हेलीकॉप्टर की मुफ्त सवारी, CM भूपेश बघेल का ऐलान
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (FILE PHOTO)

जिस तरह उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के 10वीं और 12वीं के टॉपर बच्चों के नाम पर सड़कें बनवाने का ऐलान किया था। अब ठीक उसी तरह अब छत्तीसगढ़ सरकार ने भी ऐसे छात्रों को एक अनोखा तोहफा देने का ऐलान किया है। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने एक ट्वीट में कहा है कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को "हेलीकॉप्टर की मुफ्त सवारी (Free Helicopter Ride) कराई जाएगी।"

इसके अलावा मीडिया को संबोधित करते हुए, सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि इस कदम का मकसद छात्रों को अपनी बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करना है। ये राइड राज्य सरकार के खर्च पर कराई जाएंगी और सभी जिला टॉपर्स को इस तरह की सवारी कराई जाएगी।

यह घोषणा CGBSE की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम से पहले की गई है। छत्तीसगढ़ बोर्ड इसी महीने अपनी कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर सकता है। हालांकि, आधिकारिक तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन संभावना है कि रिजल्ट अगले 10 दिनों में आ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें