Get App

Delhi EWS School Result 2025: दिल्ली में EWS कोटे के बच्चों के एडमिशन के लिए आज जारी होगी पहली लॉटरी, ऐसे कर सकेंगे चेक

Delhi EWS School Result 2025: दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) बुधवार दोपहर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और वंचित ग्रुप (DG) कैटेगरी के दाखिलों के परिणाम घोषित करेगा। पहला कंप्यूटर आधिकारित ड्रा आज, 5 मार्च, 2025 को दोपहर 2:30 बजे आयोजित किया जाएगा

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 05, 2025 पर 11:44 AM
Delhi EWS School Result 2025: दिल्ली में EWS कोटे के बच्चों के एडमिशन के लिए आज जारी होगी पहली लॉटरी, ऐसे कर सकेंगे चेक
Delhi EWS School Result 2025: निजी गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त स्कूलों में 25 फीसदी सीटें EWS और DG कैटेगरी के छात्रों के लिए आरक्षित हैं

Delhi EWS School Result 2025: दिल्ली सरकार शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के तहत एडमिशन के लिए आज यानी 5 मार्च को लॉटरी प्रक्रिया का आयोजन करेगी। यह लॉटरी पूरी तरह पारदर्शी तरीके से अभिभावकों और मीडिया की मौजूदगी में जारी होगी। एक बयान के मुताबिक, दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) बुधवार दोपहर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और वंचित ग्रुप (DG) कैटेगरी के दाखिलों के परिणाम घोषित करेगा। पहला कंप्यूटर आधिकारित ड्रा आज, 5 मार्च, 2025 को दोपहर 2:30 बजे आयोजित किया जाएगा।

यह दिल्ली में निजी गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए एडमिशन प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। ड्रा का आयोजन शिक्षा निदेशालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में होगा, जो सचिवालय, दिल्ली-110054 में स्थित है। यह पारदर्शी और कंप्यूटर आधारित प्रक्रिया EWS/DG कैटेगरी के तहत सभी आवेदकों के लिए निष्पक्षता और समान अवसर सुनिश्चित करती है। इस कार्यक्रम में कार्यवाही की देखरेख के लिए DoE के अधिकारी, स्कूल प्रतिनिधि और अन्य संबंधित लोग शामिल हुए।

एडमिशन प्रक्रिया

EWS/DG एडमिशन प्रक्रिया आर्थिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल है। शिक्षा के अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत निजी गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त स्कूलों में 25 फीसदी सीटें EWS और DG कैटेगरी के छात्रों के लिए आरक्षित हैं। सीटों को निष्पक्ष रूप से आवंटित करने के लिए कंप्यूटराइज्ड ड्रा आयोजित किया जाता है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि प्रत्येक पात्र बच्चे को एडमिशन पाने का समान मौका मिले।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें