अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे हैं और आपका मन टीचर बनकर बच्चों को पढ़ाने लिखाने का है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल देश की राजधानी नई दिल्ली में शिक्षा विभाग के अंदर टीचर के पदों पर बड़ी संख्या में वैकेंसी को जारी किया गया है। अगर आप राजधानी दिल्ली निवासी हैं या फिर आप यहां पर सरकारी टीचर की जॉब खोज रहे हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद ही ज्यादा जरूरी हो जाती है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने टीजीटी, पीजीटी और लैब असिस्टेंट समेत कई सारे पदों पर वैकेंसी को जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस वैकेंसी में अप्लाई करके राजधानी दिल्ली में सरकारी टीचर बनने का सपना पूरा कर सकते हैं। आइये इस वैकेंसी से जुड़ी हर एक तरह की डिटेल भी जान लेते हैं।
दिल्ली में निकली है सरकारी टीचर की वैकेंसी
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) टीजीटी, पीजीटी और लैब असिस्टेंट समेत कई सारे पदों पर 1841 वैकेंसियों को जारी किया है। इन भर्तियों के लिए 17 अगस्त से ही अप्लीकेशन फॉर्म भरे जाने की शुरुआत हो गई है। जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसमें अप्लाई करना चाहते हैं वे इस वैकेंसी की ऑफीशिय वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर इस सरकारी टीचर भर्ती का फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती को लेकर दिल्ली सरकार की तरफ से एक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2023 तक है।
कितनी देनी होगी फॉर्म फीस
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) टीजीटी, पीजीटी और लैब असिस्टेंट समेत कई सारे पदों पर निकली इस वैकेंसी में ऑनलाइन फॉर्म अप्लाई करने के लिए जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों को 100 रुपये की फीस देनी होगी। वहीं इसके अलावा बाकी सभी उम्मीदवार जैसे कि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को कोई भी फॉर्म फीस नहीं देनी होगी। उम्मीदवारों का सेलेक्शन रिटेन एग्जाम के जरिए किया जाएगा।