JEE Main 2023 की पहले सत्र की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा को आयोजित कराने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2023 की पहले सत्र की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को रिलीज कर दिया है। परीक्षार्थी इसकी ऑफीशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर पाएंगे। जेईई मेंस के एग्जाम के जरिए स्टूडेंट्स बीटेक, बीई, बीआर्क और बीप्लानिंग जैसे कोर्सेस में एडमीशन ले पाएंगे।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का पूरा प्रॉसेस
1- JEE Main परीक्षा के पहले फेज के एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी ऑफीशियल वेबसाइट jeemain.nts.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको पहले फेज के एग्जाम के लिए लिंक को ओपन करना होगा।
2- दूसरे स्टेप में आपको अपना अप्लीकेशन नंबर और डेटऑफ बर्थ को इंटर करके लॉगइन करना होगा।
3- तीसरे स्टेप में आपको एग्जाम सिटी स्लिप के विकल्प पर जाना होगा। जहां से आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर पाएंगे।
4- एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के बाद आप यह भी सुनिश्चित कर लें कि आपकी फोटो और साइन सही होना चाहिए।
इन तारीखों पर होगी परीक्षा
जेईई मेन की पहली सत्र की परीक्षा 24, 25, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को देश भर में आयोजित कराई जाएगी। जेईई मेन की परीक्षा को 13 भाषाओं जैसे कि अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, तमिल, तेलगू और उर्दू भाषाओं में आयोजित कराया जाएगा। जेईई मेन इंफॉर्मेशन बुलेटिन के अनुसार IIT, NIT और CFT कॉलेजों में बीटेक, बीई, बीआर्क और बीप्लानिंग जैसे कोर्सेस का एलोकेशन रैंक के आधार पर होगा। इसके अलावा रैंक को निर्धारित करने में 12वीं क्लास की परीक्षा के नंबरों को भी जोड़ा जाएगा।
290 शहरों में आयोजित होगी पहले फेज की परीक्षा
जेईई मेन की परीक्षा को देश भर के 290 सेंटरों पर आयोजित किया जाएगा। वहीं जेईई मेन की दूसरी सत्र की परीक्षा को 6-12 अप्रैल के बीज आयोजित किया जाएगा। देश भर में जेईई मेन की पहली सत्र की परीक्षा 24, 25, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को आयोजित कराई जाएगी।