Elon Musk ने ट्विटर के नए फीचर का किया खुलासा, दुनिया भर की संस्कृतियों को एक भाषा में लाने की है कोशिश, यूजर्स का ऐसा रहा रिस्पांस

Twitter New Feature: माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) पर दुनिया भर के यूजर्स अंग्रेजी के अलावा अपनी-अपनी भाषाओं में ट्वीट करते हैं। अब आने वाले महीनों में जल्द ही ट्विटर इन्हें ट्रांसलेट करेगा और अन्य देशों और संस्कृतियों के लाजवाब ट्वीट्स को रिकमंड भी करेगा। यह जानकारी ट्विटर के मालिक एलॉन मस्क (Elon Musk) ने ट्वीट कर के दी है

अपडेटेड Jan 21, 2023 पर 11:08 AM
Story continues below Advertisement
Elon Musk ने कुछ महीने पहले ही ट्विटर की कमान संभाली है और एक ट्विटर यूजर ने पुराने और नए ट्विटर में बड़ा अंतर बताया।

Twitter New Feature: माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) पर दुनिया भर के यूजर्स अंग्रेजी के अलावा अपनी-अपनी भाषाओं में ट्वीट करते हैं। अब आने वाले महीनों में जल्द ही ट्विटर इन्हें ट्रांसलेट करेगा और अन्य देशों और संस्कृतियों के लाजवाब ट्वीट्स को रिकमंड भी करेगा। यह जानकारी ट्विटर के मालिक एलॉन मस्क (Elon Musk) ने ट्वीट कर के दी है। उन्होंने लिखा है कि आने वाले महीनों में अन्य देशों और संस्कृतियों के बेहतरीन ट्वीट्स को ट्विटर ट्रांसलेट करेगा और रिकमंड करेगा। दूसरे देशों में हर दिन लाजवाब ट्वीट्स होते हैं, खासतौर पर जापान में। मस्क के इस ट्वीट को मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है। मिला-जुला इसलिए क्योंकि ट्रांसलेशन पर किसी यूजर ने आपत्ति नहीं जताई है लेकिन रिकमंडेशन पर कुछ यूजर्स को समस्या है।

 


एक यूजर ने पुराने और नए ट्विटर में बता डाला बड़ा अंतर

मस्क ने कुछ महीने पहले ही ट्विटर की कमान संभाली है और एक ट्विटर यूजर ने पुराने और नए ट्विटर में बड़ा अंतर बताया। यूजर का कहना है कि पहले ट्विटर में सिर्फ आम लोगों का ब्रेनवॉश होता था और दिमागी वायरस को बढ़ावा मिलता था। अब मस्क के नेतृ्त्व में बेहतर और मनोरंजक अनुभव पर फोकस किया जा रहा है।

 

रिकमंडेशन को लेकर आपत्ति

ट्विटर के नए फीचर को लेकर एक यूजर ने आपत्ति जताई कि इसे किसने मांगा था? यूजर के मुताबिक सिर्फ उन्हीं के ट्वीट को ट्रांसलेट करने के विकल्प देना चाहिए, जिन्हें फॉलो किया जा रहा हो, ट्वीट रिकमंड करना तो किसी की विशलिस्ट में नहीं है।

 

 

ट्विटर को दोबारा लिस्ट करने की मांग

मस्क के हाथों में आने के बाद ट्विटर अब मार्केट प्राइवेट कंपनी हो गई है यानी कि मार्केट से डीलिस्ट हो चुकी है। एक यूजर का कहना है कि मस्क के नेतृत्व में इसमें शानदार बदलाव हुए हैं। अलग-अलग कल्चर और आइडियाज को एक साथ लाकर बैरियर तोड़े जा रहे हैं, यह बड़ा बदलाव है। अब बस एक और रिक्वेस्ट है कि ट्विटर फिर से पब्लिक हो जाए ताकि फिर से इसके शेयर खरीदे जा सकें।

So many awesome changes.

This is the great thing about social media ― bringing different cultures and ideas together & using technology (e.g., language translation) to break down barriers.

Please go public with Twitter so we can buy stock again!

— Nick Flor

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।