IIT बॉम्बे को देश में सबसे अच्छे शैक्षणिक संस्थानों की लिस्ट में टॉप पोजीशन पर रखा गया है। यह रैकिंग क्वाक्वेरेली साइमंड्स (QS) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी की तरफ से 28 जून के दिन जारी की गई थी। वहीं अगर पूरी दुनिया की बात की जाए तो आईआईटी बॉम्बे को 149वीं रैंक मिली है। पिछले साल के मुकाबले इस साल इसकी रैंक में सुधार देखने को मिला है। पिछले साल आईआईटी बॉम्बे की रैंकिंह 177 थी। भारत के इस कॉलेज को 100 में से 51.7 स्कोर मिला है। वहीं इस रैंकिंग का हिस्सा बनने के बाद ऐसा पहली बार है जब IIT बॉम्बे ने टॉप 150 कॉलेजों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।
