Get App

इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस बना भारत का बेस्ट बी स्कूल, फाइनेंशियल टाइम्स ने जारी की ग्लोबल एमबीए रैंकिंग

इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस ISB को भारत का सबसे अच्छा बी स्कूल चुना गया है। यह स्कूल दुनिया के टॉप50 बी स्कूलों में भी शामिल हो गया है। सोमवार को जारी फाइनेंशियल टाइम्स (FT) ग्लोबल एमबीए रैंकिंग 2023 में इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) को भारत में पहली रैंक मिली है। वहीं अगर एशिया की बात करें तो टॉप एशियन बी स्कूलों की लिस्ट में ISB छठें नंबर पर है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Feb 13, 2023 पर 6:47 PM
इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस बना भारत का बेस्ट बी स्कूल, फाइनेंशियल टाइम्स ने जारी की ग्लोबल एमबीए रैंकिंग
इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस बना भारत का बेस्ट बी स्कूल, फाइनेंशियल टाइम्स ने जारी की ग्लोबल एमबीए रैंकिंग

हैदराबाद स्थित इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) को एक बार फिर से भारत का सबसे अच्छा बी (Best B School In India) स्कूल चुना गया है। सोमवार को जारी फाइनेंशियल टाइम्स (FT) ग्लोबल एमबीए रैंकिंग 2023 में इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) को भारत में पहली रैंक मिली है। वहीं अगर एशिया की बात करें तो टॉप एशियन बी स्कूलों की लिस्ट में ISB छठें नंबर पर है।

दुनिया के टॉप बी स्कूलों में शामिल हुआ ISB

इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) भारत का इकलौता ऐसा इंस्टीट्यूट है जिसे दुनिया के टॉप 50 बी स्कूलों में जगह मिली है। ग्लोबल लेवल पर देखें तो टॉप 50 बी स्कूलों में इसकी रैंक 39वीं है वहीं एशिया के लेवर पर यह छठां सबसे अच्छा बी स्कूल है। बता दें कि क्लास में वुमेन यानी महिलाओं की तादाद, करियर ग्रोथ, सैलरी ग्रोथ और एलुमिनाई नेटवर्क जैसे बेंचमार्क पर इस इंस्टीट्यूट की परफार्मेंस बेहतरीन रही है।

कॉलेज के डिप्टी डीन का बयान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें