JEE-Advanced Exam 2025: सुप्रीम कोर्ट ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE-एडवांस्ड) के लिए प्रयासों की संख्या तीन से घटाकर दो करने के फैसले को चुनौती देने वाले छात्रों को बड़ी राहत दी है। शीर्ष अदालत ने पांच नवंबर से 18 नवंबर 2024 के बीच कोर्स छोड़ने वाले याचिकाकर्ताओं को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE)-एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की शुक्रवार (10 जनवरी) को अनुमति दे दी। जिन छात्रों ने पिछले साल कॉलेज छोड़ा था, उन्हें JEE एडवांस्ड परीक्षा में तीन बार बैठने का मौका मिलेगा।
