JEE Main 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency -NTA) की तरफ से जेईई मेन सेशन 2 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप (परीक्षा शहर सूचना पर्ची) जारी कर दी गई है। जिन लोगों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया है। वो पेपर 1 व पेपर 2 के लिए आधिकारिक साइट jeemain.nta.ac.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद एनटीए की तरफ से एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड कैंडिडेट्स को परीक्षा केंद्र में लेकर जाना होगा। इसके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। यह एग्जाम सिटी स्लिप आधिकारिक जेईई वेबसाइट - jeemain.nta.ac.in पर मुहैया करा दी गई है।
