JEE Main Result 2022: NTA JEE मेन रिजल्ट 2022 जारी कर दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं। जेईई मेन 2022 सेशन 1, पेपर 1 (बीई / बीटेक) और पेपर 2 (बीआर्क / बीप्लानिंग) परीक्षा 23 से 29 जून तक हुई थी। परीक्षा देश भर के 501 शहरों और भारत के बाहर 22 शहरों में स्थित कई केंद्रों पर कराई गई थी। JEE Main Result NTA ने बी.आर्क, बी.प्लानिंग, बी.ई और बी.टेक सेशन 1 पेपर्स के नतीजे जारी किए हैं। इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सेशन 1 के लिए JEE Main Final Answer Key जारी की थी। फाइनल आंसर की से पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की गई है। उस दौरान छात्रों को ऑब्जेक्शन करने का मौका दिया गया था।
