LIC AAO Recruitment 2023: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे हुए हैं तो आपके सामने बेहतर मौका सामने आया है। भारतीय जीवन बीमा निगम यानी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Life Insurance Corporation of India - LIC) में असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO-Generalist) के पदों पर वैकेंसी निकली हैं। LIC ने इन पदों की नियुक्ति के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अगर आप इच्छुक हैं तो इन पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। इसकी आखिरी तारीख 31 जनवरी 2023 है। यानी इसी महीने तक अप्लाई कर सकते हैं।
LIC की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पद पर कुल 300 लोगों की भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए कैंडिडेट्स को परीक्षा के तीन चरणों से गुजरना होगा। कैंडिडेट्स को प्रीलिमिनरी एग्जाम इसके बाद मेन एग्जाम और इंटरव्यू देना होगा।
इन पदों के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री होना जरूरी है।
कैंडिडेट्स की उम्र 1 जनवरी 2023 को कम से कम 21 साल और अधिक से अधिक 30 साल होनी चाहिए। कैंडिडेट्स का जन्म 2 जनवरी, 1993 से पहले और 1 जनवरी, 2022 के बाद का नहीं होना चाहिए।
नोटिफिकेशन के मुताबिक, प्रारंभिक परीक्षा 17 फरवरी से 20 फरवरी 2023 के बीच देश के कई शहरों में कराई जाएंगी। इसके बाद सफल हुए कैंडिडेट्स मेन्स के लिए बुलाया जाएगा। मेन यानी मुख्य परीक्षा 18 मार्च 2023 को होगी। हालांकि इन तारीखों में बदलाव भी हो सकता है।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (SC/ST/ PwBD) और दिव्यांग कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए ट्रांजेक्शन चार्ज और GST समेत 85 रुपये देना होगा। जबकि बाकी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए ट्रांजेक्शन चार्ज और GST समेत 700 रुपये देना होगा।
सबसे पहले LIC की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर विजिट करना होगा।
इसके बाद होम पेज पर careers के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
फिर स्क्रीन पर नजर आ रहे LIC AAO Recruitment के नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
यहां ऑनलाइन एप्लिकेशन पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
LIC AAO भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए एप्लिकेशन फार्म को डाउनलोड करें। भविष्य में जरूरत पड़ने पर प्रिंट भी निकलवा लें।