MP Board Result 2022: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) आज (शुक्रवार 29 अप्रैल) कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (MP Board Class 10 and 12 Result 2022) जारी करेगा। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे जारी होगा।
MP Board Result 2022: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) आज (शुक्रवार 29 अप्रैल) कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (MP Board Class 10 and 12 Result 2022) जारी करेगा। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे जारी होगा।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को अपने रोल नंबर की मदद से अपनी मार्कशीट डाउनलोड करनी होगी। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा आप हमारे वेबसाइट पर भी क्लिक करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Power Crisis: कोयले की कमी के चलते दिल्ली में हो सकती है बत्ती गुल, मेट्रो और अस्पतालों की बिजली आपूर्ति पर भी संकट
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट MPBSE मोबाइल ऐप या MP मोबाइल ऐप के माध्यम से भी चेक किया जा सकता है। छात्र गूगल प्ले पर उपलब्ध इन मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दीं हैं।
मध्य प्रदेश के मंत्री की मौजूदगी में एमपी बोर्ड का रिजल्ट सबसे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की मदद से घोषित होंगे। इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट्स पर रिजल्ट का लिंक तुरंत ही एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइटों पर रिजल्ट आने से पहले इसको डाउनलोड करने के स्टेप्स की जांच यहां कर सकते हैं।
स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें
- मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होने के बाद 'MP Board Class 10 Result' या 'MP Board Class 12 Result link' लिंक पर क्लिक करें।
- फिर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- इसके बाद एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे आपके स्क्रीन पर आ जाएंगे।
- अब एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।
- आगे पड़ने वाले जरूरत के लिए एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।