Get App

NCERT Books: कक्षा 3 और 6 की किताबें जल्द मिलेंगी बाजार में, NCERT ने दिया बयान

NCERT Books: CBSE स्कूलों में इस शैक्षणिक सत्र से क्लास 3 और क्लास 6 का सिलेबस बदल गया है। इस बीच NCERT ने कहा है कि कक्षा 3, 4, 5, 9 और 11 की किताबें इस महीने तक बाजार में मिलने लगेंगी। जबकि कक्षा 6 की किताबें मई में मिलने लगेंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 04, 2024 पर 2:02 PM
NCERT Books: कक्षा 3 और 6 की किताबें जल्द मिलेंगी बाजार में, NCERT ने दिया बयान
NCERT Books: सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों को 2024-25 शैक्षणिक सत्र से कक्षा 3 और 6 के लिए नए पाठ्यक्रम और किताबें अपनाने के निर्देश दिए गए थे।

NCERT Books: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 3 और 6 की किताबों में बदलाव का ऐलान किया था। अब इन कक्षाओं में नई किताबें पढ़ाई जाएंगी। इसके लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (National Council of Educational Research and Training -NCERT) ने सेशन 2024-25 में छठी क्लास में आने वाले बच्चों के लिए ब्रिज कोर्स तैयार कर लिया है। नए सिलेबस के तहत कक्षा 3 और 6 के लिए किताबें अप्रैल और मई महीने में मिलने लगेंगी। परिषद ने कहा है कि कक्षा 3, 4, 5, 9 और 11 की किताबें इस महीने तक बाजार में मिलने लगेंगी। जबकि कक्षा 6 की किताबें मई महीने से मिलने लगेंगी।

बता दें कि अप्रैल की पहली तारीख से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है। जो बच्चे दूसरी कक्षा में थे वे तीसरी में जा चुके हैं और जो पांचवीं में थे, वो छठी में पहुंच गए हैं। तीसरी और छठी कक्षा के बच्चों को नई किताबें नहीं मिल पा रही हैं। इससे अभिभावक काफी परेशान नजर आ रहे हैं।

NCERT ने जारी किया बयान

एनसीईआरटी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि नए सिलेबस के तहत कक्षा 3 की किताबें अप्रैल महीने से मिलने लगेंगी। वहीं कक्षा 6 की किताबें मई महीने में मिलेंगी। परिषद ने अभिभावकों और छात्रों से धैर्य रखने और परेशान न होने की अपील की है। NCERT ने यह भी बताया कि वो CBSE स्कूल की किताबें समय पर मुहैया कराने की कोशिश में जुटा हुआ है। कक्षा 1, 2, 7, 8, 10 और 12 की करीब 33 लाख से ज्यादा किताबें अब तक छापकर NCERT Book Shops तक पहुंचा दी गई हैं। वहीं, कक्षा 3, 4, 5, 9 और 11 की किताबें इस महीने के आखिरी तक बाजार में मिलने लगेंगी। जबकि कक्षा 6 की किताबें मई महीने में मिलेंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें