NEET Result 2022 LIVE Updates: नीट यूजी रिजल्ट थोड़ी देर में neet.nta.nic.in पर होगा जारी, यहां देखें अपडेट

NEET Result 2022: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट ग्रेजुएट यानी NEET UG 2022 परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई को किया गया था, जिसमें कुल 18,72,343 उम्‍मीदवार शामिल हुए थे

अपडेटेड Sep 07, 2022 पर 12:40 PM
नीट रिजल्ट घोषित होने पर छात्र अपने नतीजे, स्कोर एवं रैंक neet.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे

NEET Result 2022 LIVE Updates: 18 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा, क्योंकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए जल्द ही नीट रिजल्ट जारी करने वाला है। नीट रिजल्ट घोषित होने पर छात्र अपने नतीजे, स्कोर एवं रैंक neet.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट यानी NEET-UG 2022 के लिए रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की घोषणा कर दी है। NTA शेड्यूल के अनुसार, NEET UG 2022 के लिए स्कोर कार्ड वेबसाइट- neet.nta.nic.in पर आधिकारिक तौर पर आज यानी बुधवार को जारी किए जाएंगे।

उम्मीदवारों के लिए डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई को किया गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, करीब 18.72 लाख (18,72,343) उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था।


ये भी पढ़ें- NEET UG Result 2022 Date: NTA आज जारी करेगा NEET UG 2022 का रिजल्ट, यहां से करें डाउनलोड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कहा था कि रिजल्ट 7 सितंबर 2022 तक जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में रिजल्ट आज कभी भी जारी किया जा सकता है। हालांकि, रिजल्ट कितने बजे ( NEET Result Time ) जारी किया जाएगा, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

NTA के मुताबिक, नीट यूजी में 95 फीसदी उम्मीदवार शामिल हुए थे। मेडिकल प्रवेश परीक्षा भारत के 497 शहरों और विदेशों में 14 शहरों में 3,570 एग्जाम सेंटरों पर आयोजित की गई थी। एनटीए ने 31 अगस्त को सभी कोड के लिए नीट की आधिकारिक आंसर की जारी की थी।

NEET UG Result 2022 सबसे पहले चेक और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा। जहां उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगइन करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

ऐसे करें चेक

स्टेप 1- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2- इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए NEET UG 2022 Result लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 4- इसके बाद नीट यूजी रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 5- अब इसे चेक करके उम्मीदवार आगे के लिए रिजल्ट का एक प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।