क्या NEET (UG)-2024 विवाद को कोचिंग संस्थानों ने हवा दी है, खासकर वो जिन्हें इस बार कम सिलेबस और आसान प्रश्न पत्रों के कारण नुकसान होने वाला है? सरकार के सूत्र इस ओर इशारा करते हुए दावा कर रहे हैं कि इस बार हंगामा करने वालों में वे कोचिंग संस्थान सबसे आगे हैं, जिनके छात्रों ने खराब प्रदर्शन किया है। केंद्र ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उसने 1,563 उम्मीदवारों को दिए गए ग्रेस मार्क्स वापस लेने का फैसला किया है, जिनके पास अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से कराई जा रही दोबारा परीक्षा में शामिल होने का विकल्प होगा।
