रविवार यानी 10 जुलाई 2023 को नेशनल इंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) परीक्षा के रिजल्ट को जारी कर दिया है। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने इस एग्जाम को दिया था वे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार इसकी ऑफीशियल वेबसाइट nestexam.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार अपने सेक्शन वाइज मिनिमम एडमिसेबल स्कोर को भी चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और अप्लीकेशन नंबर के जरिए अपने स्कोर और रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।
पिछले महीने कंडक्ट किया गया था एग्जाम
बता दें कि नेशनल इंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) परीक्षा का आयोजन 24 जून 2023 के दिन किया गया था। NEST का एग्जाम का पैटर्न कंप्यूटर बेस्ड था। इस परीक्षा को ऑनलाइन मोड में कंडक्ट कराया गया था। साथ ही इस परीक्षा को दो शिफ्ट में आयोजित किया गया था। वहीं इस परीक्षा के लिए आंसर की को 26 जून के दिन रिलीज किया गया था। NEST की परीक्षा के लिए आंसर की सभी विषयों के लिए यानी कि फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथ्स के लिए जारी किया गया था। आंसर की के लिए 28 जून से 30 जून के बीच अपने ऑब्जेक्शन को भी भेजा जा सकता था।
बता दें कि नेशनल इंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) परीक्षा के लिए मिनिमम एडमिसेबल पर्सेंटाइल जनरल कटेगरी के लिए 90 से ज्यादा, ओबीसी कटेगरी के लिए पर्सेंटाइल भी 90 से ज्यादा और रिजर्व कटेगरी के लिए पर्सेंटाइल 60 से ज्यादा का रहा। आइये अब ये भी जान लेते हैं कि आप अपने रिजल्ट को कैसे चेक कर पाएंगे।
कैसे चेक करा पाएंगे अपना रिजल्ट
नेशनल इंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफीशियल वेबसाइट nestexam.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको इसके होम पेज पर चेक मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक पेज खुलेगा। इस पेज पर आपको अपनी डिटेल को इंटर करना होगा। इसके बाद आपको सबमिट के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको रिजल्ट शो हो जाएगा।