Get App

NPCIL Recruitment 2023: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 8वीं से लेकर 12वीं पास करें ऑनलाइन अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी

NPCIL Recruitment 2023: न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 183 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आखिरी तारीख 31 जुलाई 2023 है। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 04, 2023 पर 12:29 PM
NPCIL Recruitment 2023: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 8वीं से लेकर 12वीं पास करें ऑनलाइन अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी
NPCIL Recruitment 2023: NPCIL में फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन जैसे कई पदों पर बपर वैकेंसी निकली हैं

NPCIL Recruitment 2023: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके सामने एक बेहतर मौका सामने आया है। न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन इंडिया लिमिटेड (Nuclear Power Corporation of India Limited - NPCIL) ने अप्रेंटिस के पदों पर वैकेंसी निकाली है। कुल 183 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। योग्य कैंडिडेट्स ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसकी आखिरी तारीख 31 जुलाई 2203 है। आधिकारिक वेबसाइट www.npcil.nic.in पर विजिट करके ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

कक्षा 8 वीं पास से लेकर 12वीं उत्तीर्ण कर चुके कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। कई पदों पर अप्रेंटिंस के लिए वैकेंसी निकली हैं। जिसमें ITI का सारटिफिकेट होने बेहद जरूरी है। इन पदों के लिए अधिकतम उम्र 24 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

जानिए किन पदों पर निकली कितनी वैकेंसी

फिटर (Fitter) के लिए 56 पदों पर वैकेंसी निकली है। मीशीनिस्ट (Machinist) के लिए 25 पद, वेल्डर (Welder) के लिए 10, इलेक्ट्रीशियन (Electrician) के लिए 40, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक (Electronic Mechanic) के लिए 20 पद, पंप ऑपरेटर कम मैकेनिक (Pump Operator cum Mechanic) के 07 पद, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक (Instrument Mechanic) के 20 पद और मैकेनिक रिफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग (Mechanic Refrigeration and Air Conditioning) के 05 पद भरे जाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें