Rajasthan Board Class 12 Result 2024: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के 12वीं के नतीजे बोर्ड ने जारी कर दिये हैं। राजस्थान बोर्ड के प्रशासक महेशचन्द्र ने आज दोपहर 12.15 बजे 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने साल 2023-24 के लिए राजस्थान बोर्ड परीक्षा के एग्जाम दिये थे, वे एडमिट कार्ड पर दिये गए रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर डालकर RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
