Credit Cards

School Holiday 2025: UP–बिहार में कड़ाके की ठंड, स्कूलों का विंटर वेकेशन खत्म, कई जिलों में बढ़ी छुट्टियां

School Closed: दिसंबर से चल रही विंटर वेकेशन अब खत्म हो गई है। 15 जनवरी से स्कूल खुल गए हैं। वहीं कुछ जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरे से हालत खराब है। ऐसे में कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। आये जानते हैं दिल्ली, यूपी और बिहार में कहां कब तक स्कूल खुलेंगे

अपडेटेड Jan 15, 2025 पर 10:41 AM
Story continues below Advertisement
School Closed: उत्तर प्रदेश के बरेली मंडल में भीषण सर्दी की वजह से आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टी बढ़ा दी गई है।

उत्तर प्रदेश बिहार और दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण ठंड की वजह से स्कूल बंद कर दिए गए थे। इसके बाद अब मकर संक्रांति के बाद कई राज्यो में स्कूल खुल गए हैं। लेकिन भीषण सर्दी और कोहरे की वजह से मौसम का मिजाज अभी भी बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में स्कूलों को 18 जनवरी 2025 तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। ठंड की वजह से ये छुट्टियां और बढ़ सकती हैं।

दिल्ली सरकार ने 1 से 15 जनवरी 2025 तक सभी सरकारी स्कूलों में विंटर वेकेशन घोषित किया था। दिल्ली से सटे राज्य उत्तर प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ के स्कूलों में भी सर्दी की छुट्टियां बढ़ा दी गई थीं। कुछ राज्यों में स्कूल 6 जनवरी 2025 से खुलने वाले थे, वहां विंटर वेकेशन को बढ़ाकर 15 जनवरी तक स्कूल बंद कर दिए गए थे।

यूपी के लखनऊ में आज स्कूल रहेंगे बंद


उत्तर प्रदेश में विंटर वेकेशन 14 जनवरी तक था। 15 जनवरी से स्कूल खुलना है। लेकिन ठंड की वजह से छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। लखनऊ के डीएम सूर्य पाल गंगवार ने कड़ाके की ठंड की वजह से 16 जनवरी तक 8वीं तक के स्कूलों की स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दिया है। लखनऊ में 17 जनवरी से स्कूल खुलेंगे। बदायूं में 8वीं तक के स्कूल 17 जनवरी को खुलेंगे। मुरादाबाद और रामपुर में स्कूलों की छुट्टियां 16 जनवरी तक रहेगी। हालांकि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों में पढ़ाई सुबह 10 से 3 बजे तक होगी। ऐसे ही बरेली में भीषण ठंड की वजह से जिले के स्कूलों, मदरसों में बुधवार को अवकाश रहेगा। डीएम रविंद्र कुमार ने कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी, निजी, परिषदीय स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। सभी बोर्ड से संबद्ध स्कूलों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है।

पटना में खुले स्कूल

बिहार की राजधानी पटना के सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और प्री स्कूल्स में 15 जनवरी 2025 तक छुट्टी की घोषणा की गई थी। वहीं, 8 से 12वीं तक की क्लासेस सुबह 9 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक क्लासेस चलाई जा रही हैं।

JNVST Admit Card 2025: नवोदय विद्यालय ने जारी किया JNVST एडमिट कार्ड, जानें कैसे करें इसे डाउनलोड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।