अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और गृह मंत्रालय के तहत आने वाली पैरा मिलिट्री फोर्स केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में जाने की इक्षा है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में दरोगा की भर्ती यानी सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसमें अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए विभाग की तरफ से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। आइये जानते हैं इस वैकेंसी से जुड़ी हर एक तरह की डिटेल के बारे में।
कितने पदों पर निकाली गई है भर्ती
गृह मंत्रालय के तहत आने वाली पैरा मिलिट्री फोर्स केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में कुल 212 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 161 पदों को भरा जाएगा। वहीं सब इंस्पेक्टर के पद पर 51 उम्मीदवारों का सेलेक्शन किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत फॉर्म भरे जाने की शुरुआत 1 मई से ही हो जाएगी।
वहीं अगर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में निकली इस भर्ती प्रक्रिया के तहत फॉर्म फीस की बात करें तो उम्मीदवारों को सब इंस्पेक्टर के पद का फॉर्म भरने के लिए 200 रुपयों का भुगतान करना होगा। वहीं अगर आप असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पद पर फॉर्म भरने के इच्छुक हैं तो आपको केवल 100 रुपये फॉर्म फीस के तौर पर देने होंगे। आप इस भर्ती प्रक्रिया की ऑफीशियल वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कब है फॉर्म भरने की आखिरी तारीख
वहीं फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 21 मई तक निर्धारित की गई है। अगर इस भर्ती प्रक्रिया के तहत तय की गई योग्यता के बारे में बात की जाए तो उम्मीदवारों का मैथ्स, फिजिक्स, कंप्यूटर के साथ ग्रेजुएशन कंपलीट करना जरूरी है। वहीं एसआई पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास के साथ डिप्लोमा होना जरूरी है।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में निकली इस वैकेंसी के लिए एज लिमिट की बात करें उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 25 साल और अधिकतम उम्र 30 साल तक होनी चाहिए। इस उम्र सीमा वाले उम्मीदवार 21 मई तक इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्लाई कर सकते हैं।