विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने एक बड़ा ऐलान किया है। अब छात्र एक साथ दो फुल टाइम डिग्री हासिल कर सकेंगे। यूजीसी के चेयरमैन जगदीश कुमार (Jagadesh Kumar) ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत देश भर के छात्र एक ही विश्वविद्यालय या अलग-अलग कॉलेजों से एक साथ दो डिग्री प्रोग्राम पूरा कर सकते हैं।
