UP Board Topper List – 10th and 12th: 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजों की घोषणा के बाद, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूपी बोर्ड टॉपर्स 2024 की भी घोषणा की। इसके साथ ही लड़के और लड़ियों का पास प्रतिशत, टोटल पास प्रतिशत और दूसरे महत्वपूर्ण आंकड़े भी साझा किए गए। यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट 2024 में उन छात्रों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने यूपी बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा 2024 में उच्च अंक प्राप्त किए हैं।
यूपी बोर्ड की 10वीं परीक्षा की कुल पास पर्सेंटेज 89.55% है। इसमें लड़कियों की पास पर्सेंटेज 93.40% है और लड़कों का कुल पास पर्सेंटेज 86.05% है। 10वीं कक्षा के नतीजों में लड़कियों ने लड़कों से बाजी मार ली है। यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में सीतापुर की प्राची निगम (Prachi Nigam) ने 98.50% अंकों के साथ टॉप किया। तो वहीं 12वीं शुभम वर्मा (Shubham Verma) ने पूरे राज्य में टॉप किया है।
परीक्षा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSO) की ओर से आयोजित की गई थी। इस साल 10वीं कक्षा का पास पर्सेंटेज 89.55% है। 12वीं कक्षा के लिए, कुल पासिंग पर्सेंटेज 82.60% है।
इंटरमीडिएट परीक्षा में लड़कियों ने कुल 88.42% पासिंग पर्सेटेंज हासिल किया है। लड़कों का पास प्रतिशत 77.78% है।
साल 2024 की बोर्ड परीक्षा के लिए रिकॉर्ड संख्या में 55,25,308 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें 29,47,311 हाई स्कूल के छात्र और 25,77,997 इंटरमीडिएट के छात्र शामिल हैं।
UP बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा 22 फरवरी से 09 मार्च तक आयोजित की गई थी। परीक्षा दो शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई थी।
यूपी बोर्ड कक्षा 10 टॉपर्स 2024
यूपी बोर्ड कक्षा 12 टॉपर्स 2024
कैसे चेक करें अपना UP बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज, 20 अप्रैल को कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। छात्र अब upresults.nic.in या results.upmsp.edu.in पर जा सकते हैं और अपनी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इन आसान STEP से चेक करें अपना रिजल्ट
STEP 1. आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।
STEP 2. होमपेज पर 'U. P. Board High School (Class X) Examination - 2024 Results' और 'U. P. Board Intermediate (Class XII) Examination - 2024 Results' लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अपना यूपी बोर्ड रोल नंबर और जन्मतिथि डालें।
STEP 4. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।