UP Board 10th Topper: प्राची निगम ने 10वीं में पूरे UP में किया टॉप, 98.50% के साथ मारी बाजी

UP Board 10th Topper: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज 2024 के लिए हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। 10वीं कक्षा में छात्रों का पास प्रतिशत 89.5% दर्ज किया गया है, जबकि इंटरमीडिएट के लिए पास पर्सेंटेज 82.60 प्रतिशत दर्ज किया गया है

अपडेटेड Apr 20, 2024 पर 4:38 PM
Story continues below Advertisement
UP Board 10th Topper: प्राची निगम ने 10वीं में पूरे UP में किया टॉप

UP Board 10th Topper: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आ गया है। छात्रों को अपनी परीक्षा के नतीजों का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। हालांकि, जब नतीजे आते हैं, तो आमतौर हर छात्र की धड़कने तेज हो ही जाती है। 10वीं के नतीजे घोषित होने के बाद, बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की, जिससे पता चला है कि इस बार हाईस्कूल में प्राची निगम ने पूरे राज्य में टॉप किया है। वहीं पिछले साल यानी 2023 में प्रियांशी सोनी ने 98.33 प्रतिशत अंक के साथ पूरे राज्ये में टॉप किया था।

प्राची निगम 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 600 में से 591 अंक लाकर, पूरे उत्तर प्रदेश की टॉपर बनी हैं। यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में सीतापुर की प्राची निगम ने 98.50% अंकों के साथ टॉप किया।

उनके बाद दीपिका सोनकर 590 अंक के साथ सेकंड टॉपर रहीं। इसके बाद नविका सिंह, स्वाति सिंह और दिपांशी सिंह सेंगर ने 588 अंक हासिल किए।


लड़कियों ने इस बार भी मारी बाजी

इस बार यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस साल भी हाई स्कूल फाइनल परीक्षा में लड़कियों का पास पर्सेंटेज लड़कों से काफी बेहतर रहा। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, लड़कियों का पास प्रतिशत 93.40%, तो वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 86.05% रहा।

शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ.- महेंद्र देव ने बताया बताया की 10वीं कक्षा के 89.55 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए, जबकि इंटरमीडिएट के 82.60 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए।

रिकॉर्ड 12 दिनों में कराई गई UP बोर्ड की परीक्षा

देव ने बताया कि परिषद ने 2024 की बोर्ड परीक्षाओं के साथ नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। पहली बार रिकॉर्ड 12 वर्किंग डे में परीक्षा पूरी कराई गई और इतने ही दिनों में आंसर शीट की चेकिंग काम भी पूरा किया गया।

उन्होंने बताया कि 10वीं की परीक्षा में 27,49,364 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें 14,39,243 लड़के और 13,10,121 लड़कियां हैं तथा 86.05 प्रतिशत लड़के और 93.40 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुईं।

उन्होंने बताया कि इसी तरह, इंटरमीडिएट की परीक्षा में 24,52,830 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें 13,41,356 लड़के और 11,11,474 लड़कियां हैं और 77.78 प्रतिशत लड़के और 88.42 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुईं।

देव ने बताया कि ये परीक्षाएं 22 फरवरी से नौ मार्च, 2024 के बीच कुल 8,265 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई थीं।

UP Board Toppers List Decleares: यूपी बोर्ड से 12वीं की परीक्षा में शुभम वर्मा ने किया टॉप, देखिए पूरी टॉपर लिस्ट

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।