उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotional Board -UPPRPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल की फिर से परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दोबारा यह परीक्षा अगस्त महीने में कराई जाएगी। इन परीक्षाओं के जरिए पुलिस कांस्टेबल के 60,244 पद भरे जाएंगे। लिखित परीक्षा 23 अगस्त से शुरू होंगी और 31 अगस्त को खत्म हो जाएंगी। कुल 5 दिन परीक्षाएं होंगी। इसमें 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को परीक्षा होगी। जन्माष्टमी की वजह से बीच 26 से 29 अगस्त तक परीक्षाएं नहीं होंगी। हर दिन दो शिफ्ट में परीक्षाएं कराई जाएंगी।
