UPSC CSE 2024: संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (UPSC CSE Prelims) 2024 की नोटिफिकेशन रिलीज हो गई है। सभी छात्र 14 फरवरी, 2024 से एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकते हैं। IAS और IPS बनने का सपना देख रहे एप्लीकेंट्स के पास ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए 3 मार्च तक का ही समय होगा। एप्लीकेशन वेबसाइट के ओपन होने के 18 दिनों के भीतर ही सारी ऑनलाइन प्रोसेस पूरी कतर लें। सभी एप्लीकेंट्स upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे। UPSC Prelims Exam 2024, 26 मई 2024 को कंडक्ट किए जाने का प्लान है। ऐसे में अप्लाई से लेकर एग्जाम तक स्टूडेंट्स के पास तैयारी के बस पांच महीने रह जाएंगे-
