WBBSE Class 10 Board Exam 2024: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (West Bengal Board of Secondary Education - WBBSE) ने कक्षा 10वीं के माध्यमिक बोर्ड परीक्षा (Madhyamik Board exam) के लिए एडमिट कार्ड (Admit card) जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड 22 जनवरी को संबंधित कैंप कार्यालयों से स्कूलों को- बांट दिए गए थे। ऐसे में अब छात्र 24 जनवरी 2204 (बुधवार) से अपने संबंधित स्कूलों से एडमिट कार्ड हासिल कर सकते हैं। बोर्ड का कहना है कि अगर एडमिट कार्ड में कोई गलती है तो छात्र 29 जनवरी तक उसे ठीक करा सकते हैं। 29 तारीख के बाद सुधान होना बहद मुश्किल है।
एक आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा गया था कि बोर्ड की ओर से 10वीं 2024 की परीक्षा के एडमिट कार्ड 2 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक दिए गए हैं। इसमें रेगुलर और एक्सटर्न छात्रों के एडमिट कार्ड शामिल हैं।
छात्र एडमिट कार्ड में इन चीजों की करें जांच
बोर्ड की ओर से कहा गया है कि छात्र एडमिट कार्ड लेने के बाद अपना पूरा नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम, जन्म तिथि, परीक्षा की तारीख और समय की जांच करें। इसके साथ ही परीक्षा सेंटर का पता, फोटोग्राफ और अपने हस्ताक्षर जरूर चेक कर लें। बता दें कि कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने माध्यमिक कक्षा 10 परीक्षा के समय के लिए एक नया टाइम टेबल जारी किया था। 18 जनवरी को बोर्ड ने कहा था कि परीक्षा के समय में बदलाव किया गया है। इसे पहले सुबह 11:45 से दोपहर 3 बजे तक रखा गया था। लेकिन अब इसे बदलकर 9.45 से दोपहर 1 बजे तक परीक्षा का टाइम तय किया गया है।
पश्चिम बंगाल मध्यमा परीक्षा 2 से 12 फरवरी, 2024 तक कराई जाएंगी। कक्षा 10 की परीक्षा पहले दिन भाषा का पेपर होगा। इसके बाद 3 फरवरी को भाषा का दूसरा पेपर होगा। वहीं 3 फरवरी को इतिहास की परीक्षा होगी। अधिक जानकारी के लिए, छात्रों को सलाह तदी गई है कि वो नियमित रूप से पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर विजिट करते रहें।