अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और आपका मन अधिकारी बनने का है तो आपके लिए एक काफी अच्छी खबर है। दरअसल केंद्र सरकार के तहत आने वाली संस्था यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सुपरवाइजर और दूसरे पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया को जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्लाई करके सरकारी अधिकारी बनने का सपना पूरा कर सकते हैं।
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) के तहत निकाली गई इस भर्ती प्रक्रिया के तहत रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 22 अप्रैल से ही शुरू हो गया है। इसके तहत आप 12 मई तक आवेदन कर सकते हैं। आपको यह भी बताते चलें कि यूपीएससी की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत केवल 9 लोगों को ही सेलेक्ट किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार इसकी ऑफीशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
जानिये किन पदों के लिए होगा सेलेक्शन
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) के तहत निकाली गई इस भर्ती प्रक्रिया के तहत असिस्टेंट सॉइल कंजर्वेशन ऑफिसर के पद पर 2 वैकेंसियां जारी की गई हैं। वहीं एडिशनल असिस्टेंट डायरेक्टर के पद के लिए 3 वैकेंसी निकाली गई है। बी पद के वैज्ञानिक के लिए 1 वैकेंसी और इंक्लूसिव एजुकेशन डिस्ट्रिक्ट के पद के लिए 3 वैकेंसी जारी की गई है।
जानिये कितनी है फॉर्म फीस और योग्यता
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) के तहत निकाली गई इस भर्ती प्रक्रिया के लिए फॉर्म फीस केवल 25 रुपये तय की गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई भी फॉर्म फीस नहीं है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवारों का सेलेक्शन भी केवल इंटरव्यू के आधार पर ही होगा। इसके लिए कोई भी रिटेन एग्जाम क्वालीफाई नहीं करना होगा। जनरल कटेगरी के उम्मीदवारों को इंटरव्यू में 100 में से 50 नंबर लाना होगा। वहीं ओबीसी उम्मीदवारों को 45 नंबर और एससी/एसटी कटेगरी के उम्मीदवारों को 40 नंबर लाना होगा।