बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) ने अपनी 2015 की क्राइम थ्रिलर 'दृश्यम' (Drishyam) के सीक्वल की घोषणा कर दी है। अभिनेता ने गुरुवार को 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) की शूटिंग शुरू कर दी। यह फिल्म 2015 में आई थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम' का सीक्वल है।
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) ने अपनी 2015 की क्राइम थ्रिलर 'दृश्यम' (Drishyam) के सीक्वल की घोषणा कर दी है। अभिनेता ने गुरुवार को 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) की शूटिंग शुरू कर दी। यह फिल्म 2015 में आई थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम' का सीक्वल है।
अभिषेक पाठक इस फ्रेंचाइजी में अगले अध्याय का निर्देशन करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि बॉलीवुड पिछले कुछ महीनों से सीक्वल पर बड़ा दांव लगा रहा है।
‘दृश्यम’ इसी नाम की मलयालम भाषा में बनी फिल्म की रीमेक थी, जिसमें मोहनलाल ने अहम किरदार निभाया था। इसका निर्देशन दिवंगत फिल्मकार निशिकांत कामत ने किया था।
‘दृश्यम’ चार सदस्यों वाले एक ऐसे परिवार की कहानी है, जिनका जीवन उनकी बड़ी बेटी के साथ हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद पूरी तरह से बदल जाता है।
अजय देवगन फिल्म की अगली कड़ी में भी विजय सलगांवकर की अपनी भूमिका को फिर से निभाने के लिए तैयार हैं, जिसमें उनके साथ पहली फिल्म के कलाकार तब्बू, श्रिया सरन और इशिता दत्ता भी नजर आएंगी। 'दृश्यम 2' का निर्देशन अभिषेक पाठक करेंगे।
अजय देवगन ने कहा कि वह 'दृश्यम 2' के साथ एक दिलचस्प कहानी पेश करने और एक बार फिर विजय सलगांवकर का बहुआयामी किरदार निभाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। 52 वर्षीय अभिनेता ने एक बयान जारी कर कहा कि मैं फिल्म के सीक्वल में काम करने को लेकर बेहद उत्सुक हूं। फिल्म के रहस्यमयी किरदारों के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं। 'दृश्यम 2' के कई हिस्सों की शूटिंग गोवा में होगी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।