Get App

Pushpa 2 Leaked: 'पुष्पा 2' के मेकर्स को लगा बड़ा झटका, रिलीज होने के कुछ ही घंटों बाद लीक हुई फिल्म

Pushpa 2 Leaked Online: पुष्पा- द रूल आज से दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पुष्पा 2 के ज्यादातर शो हाउसफुल जा रहे हैं, इसी बीच फिल्म मेकर्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। पुष्पा 2 के रिलीज होने के कुछ ही घंटों बाद यह फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 05, 2024 पर 3:08 PM
Pushpa 2 Leaked: 'पुष्पा 2' के मेकर्स को लगा बड़ा झटका, रिलीज होने के कुछ ही घंटों बाद लीक हुई फिल्म
Pushpa 2 leaked: 'पुष्पा 2' के मेकर्स को लगा बड़ा झटका

Pushpa 2 Leaked Online: पुष्पा 2 धमाकेदार तरीके से सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म दर्शकों को काफी पंसद आ रही है। फिल्म को देखने के बाद लोग इसका रिव्यू भी सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रहे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग ने पहले ही पिछले कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े थे, अब रिलीज के बाद पुष्पा 2 इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म होने वाली है। दोपहर 1 बजे तक पुष्पा 2 ने भारत में रिलीज सभी चार भाषाओं में कुल 52.73 करोड़ तक की कमाई कर ली है।

यह फिल्म आज ही सिनेमाघरों में आई है। इसकी कमाई का आकड़ा अभी और तेजी से बढ़ेगा। इन सब के बीच फिल्म के मेकर्स को तगड़ा झटका लग गया है। क्योंकि फिल्म रिलीज होने के कुछ ही घटों बाद यह फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। इससे फिल्म की कमाई पर भी नुकसान पड़ सकता है।

पाइरेसी का शिकार बनी फिल्म

साल 2021 में आई फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ की आगे की कहानी 'पुष्पा 2' में दिखाया गया है। इस फिल्म का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 5 दिसंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दी है अभी इस मूवी के कुछ शो ही थिएटर्स में चले होंगे की यह फिल्म पाइरेसी का शिकार बन गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म ऑनलाइन कई साइट्स पर आसानी से मिल जा रही है। इसको आप कई भाषाओं में और अलग-अलग HD क्वालिटी में आसानी से डाउनलोड करके देख सकते हैं। ‘पुष्पा 2’ के लगभग सभी शो ही हाउसफुल चल रहे हैं। फिल्म के ऑनलाइन लीक से मेकर्स को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है, इसका असर फिल्म की कमाई में भी पड़ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें