Diwali2022: इस दिवाली पर बॉलीवुड (Bollywood) की तीन बड़ी फिल्में हर हर महादेव (Har Har Mahadev), राम सेतु (Ram Setu) और थैंक गॉड (Thank God) रिलीज हो रही है। तीनों शानदार फिल्में सितारों से भरा हुआ है, जो एक ही दिन 25 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए तैयार हैं।
हर हर महादेव पहली ऐसी मराठी फिल्म है, जिसे हिंदी, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। यह ज़ी स्टूडियो द्वारा निर्मित है। अभिजीत देशपांडे फिल्म के निर्देशित है। फिल्म में सुबोध भावे, शरद केलकर, सायली संजीव और अमृता खानविलकर मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म एक वास्तविक लड़ाई की प्रेरक कहानी पेश करेगी, जिसका नेतृत्व महान मराठा योद्धा बाजी प्रभु ने किया था। इस ऐतिहासिक टकराव में 300 सैनिकों ने 12,000 दुश्मन सैनिकों की सेना के साथ लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की।
इसके अलावा राम सेतु अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित एक आगामी हिंदी एक्शन-एडवेंचर फिल्म है जिसमें अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरुचा, सत्य देव और नासर शामिल हैं। जबकि थैंक गॉड एक आगामी हिंदी फंतासी कॉमेडी फिल्म है जिसमें अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं।
यह देखना दिलचस्प होगा कि कैसे ये तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराती हैं और दर्शकों को थिएटर तक ले आती हैं। आपको बता दें कि अजय देवगन और अक्षय कुमार दोनों की ही जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि दर्शकों के लिए ये चुनना बड़ा मुश्किल होगा कि वो किसकी फिल्म देखने जाएं।