रेलवे कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, 11.28 लाख कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस

रेल विभाग के 11,27,000 कर्मचारियों को 1,832 करोड़ रुपये का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस दिया जाएगा। यह 78 दिनों का बोनस होगा और इसकी अधिकतम सीमा 17,951 रुपए होगी

अपडेटेड Oct 12, 2022 पर 6:35 PM
कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसका ऐलान किया

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने दिवाली से रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र ने रेलवे के 11.28 लाख कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस देने का ऐलान किया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को इसका ऐलान किया।

कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि रेलवे के 11.27 लाख कर्मचारियों को 1,832 करोड़ रुपये का बोनस देने को मंजूरी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके हिसाब से अधिकतम बोनस सीमा 17,951 रुपये होगी।

ये भी पढ़ें- MiG 29K Crash: नौसेना का मिग 29K गोवा में क्रैश, पायलट ने विमान से कूद कर बचाई जान


केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "रेल विभाग के 11,27,000 कर्मचारियों को 1,832 करोड़ रुपये का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस दिया जाएगा। यह 78 दिनों का बोनस होगा और इसकी अधिकतम सीमा 17,951 रुपए होगी।"

इसके अलावा उन्होंने कहा कि दुनिया भर में रसोई गैस की कीमतें बढ़ रही हैं। इसे देखते हुए तेल कंपनियों को 22,000 करोड़ रुपये का एकमुश्त अनुदान दिया गया है, ताकि बढ़ती कीमतों का बोझ आम लोगों पर न पड़े।

अनुराग ठाकुर ने कहा, "दुनिया भर में रसोई गैस की कीमतें बढ़ रही हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को 22,000 करोड़ रुपये का वन टाइम ग्रांट दिया गया है ताकि आम लोगों पर बढ़ती कीमतों का बोझ न पड़े।"

साथ ही मंत्री ने बताया कि केंद्रीय मंत्रीमंडल ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री विकास पहल (पीएम-डिवाइन) योजना को भी मंजूरी दी है। 2022-23 से 2025-26 तक 15वें वित्त आयोग के शेष 4 वर्षों के लिए इस योजना को मंजूरी दी गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।