Get App

Most Popular Star List: बॉलीवुड की नई नवेली एक्ट्रेस ने किया बड़ा धमाका, इस लिस्ट में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय को पीछे छोड़ा

IMDb Most Popular Star List 2024: आईएमडीबी की 2024 के मोस्ट पॉपुलस स्टार लिस्ट सामने आई है, जिसमें आलिया, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और दीपिका को पीछे छोड़ते हुए ये एक्ट्रेस भारत की सबसे ज्यादा लोकप्रिय स्टार बन गईं है। आइए जानते हैं कौन है वो एक्ट्रेस

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 05, 2024 पर 7:30 PM
Most Popular Star List: बॉलीवुड की नई नवेली एक्ट्रेस ने किया बड़ा धमाका, इस लिस्ट में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय को पीछे छोड़ा
Most Popular Star List: बॉलीवुड की नई नवेली एक्ट्रेस ने किया बड़ा धमाका, इस लिस्ट में शाहरुख खान और एश्वर्या राय को पीछे छोड़ा

IMDb Most Popular Star List 2024:  साल 2024 के सबसे ज्यादा फेमस चर्चित सितारों की बात होगी तो सबसे पहले हमारे दिमाग में दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, ऐश्वर्या राय और अल्लू अर्जुन जैसे सितारों का नाम आता है। आपको इस बात को जानकर काफी हैरानी होगी की इस बार सबसे ज्यादा जिस नाम की चर्चा हुई वह 30 साल की एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी है। आईएमडीबी की लिस्ट में आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण को पीछे छोड़कर तृप्ति डिमरी भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय स्टार बन गई है।

'एनिमल' के रिलीज होने के बाद तृप्ति को नेशनल लेवल पर काफी फेमस हुई इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस इस साल कई फिल्मों में नजर आईं। जिनमें 'बैड न्यूज' और 'भूल भुलैया 3' शामिल हैं। उनकी फिल्म 'लैला मंजू' को भी इस साल दोबारा रिलीज भी किया गया और यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर दीपिका पादुकोण है।

कौन है किस लिस्ट पर

आईएमडीबी की लिस्ट के अनुसार इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा चर्चित एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण रहीं। अभिनेत्री के लिए यह साल कापी यादगार रहा, एक्ट्रेसन ने इस साल 'सिंघम अगेन' में लेडी सिंघम के रूप में नजर आईं तो वहीं 'कल्कि 2898 एडी' में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की। इसी साल दीपिका पादुकोण ने बेटी को जन्म दिया। लिस्ट में तीसरे स्थान पर ईशान खट्टर रहे, जिन्होंने नेटफ्लिक्स सीरीज 'द परफेक्ट कपल' में अपनी एक्टिंग से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की। आईएमडीबी की लिस्ट में चौथे स्थान पर शाहरुख खान है, एक्टर की इस साल कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है लेकिन फिर भी वह पूरे साल चर्चा में बने रहे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें