Get App

Nitesh Pandey Death: Anupamaa फेम नीतीश पांडे का हुआ निधन, 50 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Nitesh Pandey Death: 'अनुपमा' सीरियल में देविका के पति का किरदार निभाने वाले नीतीश पांडे नहीं रहे। 50 साल की उम्र में नीतीश ने आखिरी सांस ली। 23 मई की रात को नितेश को कार्डिएक अरेस्ट आया था। नीतीश पांडे छोटे पर्दे के काफी जाने-माने चेहरे थे। काफी सालों से वो टीवी पर सक्रिय थे और अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ने पर कामयाब रहे।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 24, 2023 पर 10:51 AM
Nitesh Pandey Death: Anupamaa फेम नीतीश पांडे का हुआ निधन, 50 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
50 साल की उम्र में नीतीश पांडे ने आखिरी सांस ली

Nitesh Pandey Death: छोटे पर्दे से फैंस के लिए फिर एक और बुरी खबर है। अनुपमा फेम नीतीश  पांडे का 50 की उम्र में निधन हो गया। नीतीश  अनुपमा में रुपाली गांगुली की दोस्त देविका के पति का किरदार निभा रहे थे। 23 मई को हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हुई। नीतीश को 'ओम शांति ओम' में शाहरुख खान के असिस्टेंट के रूप में भी जाना जाता है। नीतीश ने अपने करियर में कई कमाल की फिल्में और सीरियल किए। लोगों के दिल पर अपने काम से गहरी छाप छोड़ने वाले नीतीश के जाने से उनके करीबी काफी शॉक में है।

राइटर सिद्धार्थ नागर ने दी कंफर्मेशन

नीतीश पांडे की मौत की जानकारी राइटर सिद्धार्थ नागर ने फेसबुक पोस्ट के जरिए साझा की। राइटर सिद्धार्थ नागर ने एक मीडिया हाउस को दिए अपने इंटरव्यू में बताया कि नीतीश किसी शूटिंग के सिलसिले में इगतपुर गए थे। वहां रात करीब डेढ़ बजे उन्हें कार्डिएक अरेस्ट आया, जिसके बाद हमें खबर मिली कि वो हमारे बीच नहीं रहे।

ऐसी रही लव लाइफ

नीतीश पांडे ने 1998 में अश्विनी कलसेकर से शादी की थी। हालांकि शादी ज्यादा समय तक चल नहीं पाई और साल 2002 में दोनों ने तलाक ले लिया। साल 2004 में अश्विनी कलसेकर ने मुरली शर्मा से शादी कर ली। वहीं नीतीश पांडे ने भी 2003 में एक्ट्रेस अर्पिता पांडे से शादी कर ली। नीतीश और अर्पिता शादी के बाद से काफी खुश थे।

Vaibhavi Upadhyay Death: 'साराभाई वर्सेस साराभाई' फेम वैभवी उपाध्याय का कार एक्सीडेंट में निधन, सदमें में रुपाली गांगुली

कैसा रहा एक्टिंग का सफर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें