Movies Releases in August: 'घुसपैठिया', 'फिर आई हसीन दिलरुबा' से लेकर 'इंडियन 2' तक... इस वीकेंड OTT-थिएटर में रिलीज होंगी ये फिल्में

OTT Release in August: OTT और थिएटर में इस सप्ताह रिलीज होने वाली नई फिल्मों के साथ मनोरंजन के एक रोमांचक वीकेंड के लिए तैयार हो जाइए। सिनेमाघरों के अलावा Netflix, Prime Video, Disney+Hotstar, JioCinema और Zee5 समेत विभिन्न OTT प्लेटफॉर्म पर कई रोमांचक नई फिल्में आ गई हैं। रोमांचकारी क्राइम ड्रामा से लेकर मजेदार कॉमेडी तक इस वीकेंड कई फिल्में और शो देखने को मिलेंगे

अपडेटेड Aug 09, 2024 पर 4:13 PM
Story continues below Advertisement
Movies Releases in August: इस वीकेंड आपको कई शानदार फिल्में और शो देखने को मिलेंगे

Movies Releases in August: आखिरकार वीकेंड आ गया है। इसके साथ ही ऑनलाइन बिंज-वॉच का समय भी आ गया है। OTT और थिएटर में इस वीकेंड रिलीज होने वाली नई फिल्मों के साथ मनोरंजन के एक रोमांचक वीकेंड के लिए तैयार हो जाइए। इस हफ्ते आपको कई फिल्में और शो देखने को मिलेंगे। सिनेमाघरों के अलावा Netflix, Prime Video, Disney+Hotstar और Zee5 समेत विभिन्न OTT प्लेटफॉर्म पर कई रोमांचक नई फिल्में आ गई हैं। रोमांचकारी क्राइम ड्रामा से लेकर मजेदार कॉमेडी तक इस वीकेंड कई फिल्में और शो देखने को मिलेंगे। इस हफ्ते बड़े पर्दे या OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्मों की लिस्ट हम आपके सामने रख रहे हैं।

घुसपैठिया (Ghuspaithiya)

विनीत कुमार सिंह, उर्वशी रौतेला और अक्षय ओबेरॉय अभिनीत 'घुसपैठिया' सिनेमाघरों में आ चुकी है। सुसी गणेशन द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण एम. रमेश रेड्डी, ज्योतिका शेनॉय और मंजरी सुसी गणेशन ने किया है। फिल्म में विनीत कुमार सिंह, उर्वशी रौतेला, अक्षय ओबेरॉय और गोविंद नामदेव अहम भूमिका में हैं। ये फिल्म साइबर क्राइम की अंधेरी दुनिया पर रोशनी डालती है। साथ ही पुलिस सुधार जैसे अहम मुद्दों पर भी बात करती है जो आमतौर पर भारतीय फिल्मों में नहीं दिखाया जाता है। इस फिल्म में एक ज्वलंत मुद्दे को उठाया गया है।


आलिया बसु गायब है (Aliya Basu Gayab Hai)

प्रीति सिंह द्वारा निर्देशित थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर 'आलिया बसु गायब है' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। विनय पाठक, राइमा सेन और सलीम दीवान स्टारर फिल्म 'आलिया बसु गायब है' 9 अगस्त थिएटर में रिलीज हुई। इस रोमांचक फिल्म में राइमा सेन, विनय पाठक और सलीम दीवान मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण रिहैब पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड ने किया है। इसे 'सिनेपोलिस इंडिया' ने रिलीज किया है। फिल्म में पूर्व अपराधी दीपक कुमार और विक्रम सिंह एक अमीर आदमी की बेटी आलिया बसु का अपहरण करके भारी फिरौती मांगते हैं। हालांकि, विक्रम दीपक के छिपे हुए इरादों से अनजान है।

फिर आई हसीन दिलरुबा (Phir Aayi Hasseen Dillruba)

तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' का प्रीमियर शुक्रवार 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर हुआ। जयप्रद देसाई द्वारा निर्देशित यह ड्रामा 2021 की फिल्म 'हसीन दिलरुबा' का सीक्वल है। यह आनंद एल राय की कलर येलो प्रोडक्शंस और भूषण कुमार की टी-सीरीज फिल्म्स द्वारा समर्थित है। फिल्म में एक्टर विक्की कौशल के भाई सनी कौशल और जिमी शेरगिल भी हैं। विक्रांत मैसी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' का फैंस को बेसब्री से इंतजार था।

घुड़चढ़ी (Ghudchadi)

संजय दत्त और रवीना टंडन अभिनीत 'घुड़चढ़ी' का प्रीमियर शुक्रवार 9 अगस्त को JioCinema पर हुआ है। यह फिल्म रोमांस और कॉमेडी के अनूठे मिश्रण से दर्शकों को खुश करने का वादा करती है। बिनॉय के गांधी द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में खुशाली कुमार और पार्थ समथान भी एक युवा कपल के रूप में हैं। रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का निर्माण निधि दत्ता, कृष्ण कुमार और भूषण कुमार ने टी-सीरीज फिल्म्स और कीप ड्रीमिंग पिक्चर्स के बैनर तले किया है।

ग्यारह ग्यारह (Gyaarah Gyaarah)

'ग्यारह ग्यारह' Zee5 पर स्ट्रीम हो चुका है। उमेश बिष्ट द्वारा निर्देशित इस थ्रिलर सीरीज में कृतिका कामरा, राघव जुयाल, धैर्य करवा और आकाश दीक्षित हैं। यह वेब सीरीज 2000 की फिल्म Frequency और कोरियन सीरीज Signal पर आधारित है। इस फैंटेसी थ्रिलर सीरीज का निर्माण सिख्या एंटरटेनमेंट और धर्मा प्रोडक्शंस ने किया है। यह हिंदी शो तीन दशकों 1990, 2001 और 2016 को कवर करती है।

ये भी पढ़ें- 'लॉरेंस बिश्नोई ने मुझे मारने की कोशिश की' सलमान खान ने पुलिस के सामने दर्ज कराया बयान, एक्टर के घर पर हुई थी फायरिंग

इंडियन 2 (Indian 2)

दक्षिण भारत के दिग्गज अभिनेता कमल हासन स्टारर 'इंडियन 2' अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग हो चुकी है। 1996 की फिल्म का सीक्वल 12 जुलाई को तमिल, तेलुगु और हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इसमें सिद्धार्थ, एसजे सूर्या, रकुल प्रीत सिंह, बॉबी सिम्हा, प्रिया भवानी शंकर और गुलशन ग्रोवर जैसे कलाकार हैं। कहानी सेनापति की है, जिसका किरदार कमल हासन ने निभाया है, जो एक स्वतंत्रता सेनानी है जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता है। फिल्म का निर्देशन एस शंकर ने किया है और लाइका प्रोडक्शंस और रेड जायंट मूवीज ने इसे सह-निर्मित किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।