Get App

शाहरुख की जगह सलमान खान होते आज 'मन्नत' के मालिक! इस वजह से नहीं लिया आलीशान बंगला

एक इंटरव्यू में सलमान खान ने बताया कि, जब वह अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे तब उनको शाहरुख खान से पहले मन्नत को खरीदने का ऑफर आया था। लेकिन सलमान खान ने इसको लेने से मना कर दिया। आइए जानते हैं इसकी पूरी कहानी

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 15, 2024 पर 7:53 PM
शाहरुख की जगह सलमान खान होते आज 'मन्नत' के मालिक! इस वजह से नहीं लिया आलीशान बंगला
Shah Rukh-Salman: सलमान खान को शाहरुख खान से पहले मन्नत को खरीदने का ऑफर आया था

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। दुनियाभर में इनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। शाहरुख खान अभी जिस बगले में रहते हैं उसका नाम 'मन्नत' है। 'मन्नत' मुंबई की सबसे फेमस जगहों में से एक है, जिसे देखने हजारों लोग आते हैं। अक्सर किसी खास मौके पर मन्नत के बाहर शाहरुख की एक झलक पाने के लिए लाखों लोगों की भीड़ होती है।

जिस आलिशान बंगले में किंग खान रहते हैं उसकी कीमत 200 करोड़ बताई जाती हैं। यह बंगला उनसे पहले सलमान खान को ऑफर हुआ था। लेकिन उन्होंने अपने पिता के कहने पर इस आलीशान बंगले को नहीं खरीदा।

सलमान को मन्नत को ऑफर हुआ था मन्नत

बॉलीवुड हंगामा के एक पुराने इंटरव्यू में जब सलमान खान से पूछा गया कि, ऐसी कौन सी चीज है जो उनको लगता है कि उनके पास नहीं है और वो चीज शाहरुख के पास है। इस पर सलमान ने कहा कि, शाहरुख का 'मन्नत' बंगला। एक्टर ने बताया कि, जब वह अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे, तो इस बंगले को खरीदने का ऑफर उनको आया था। उस दौरान मेरे पिता ने कहा कि, इतना बड़ा घर लेकर तुम क्या करोगे। जिसके बाद एक्टर इस आलीशान घर को नहीं खरीदा। वहीं सलमान खान ने मजाकिया लहजे में कहा कि, मैं शाहरुख खान से पुछना चाहता हुं की 'आखिर वो इतने बड़े घर में करते क्या है।' आपको बता दें कि, सलमान खान पिछले काफी समय से अपने परिवार के साथ मुंबई में गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें