Get App

Shaktimaan: वापस आ रहा भारत का सबसे बड़ा सुपरहीरो, सोनी पिक्चर्स 3 मूवी की बनाएगी सीरीज, देखें TEASER

सोनी पिक्चर्स ने मुकेश खन्ना की भीष्म इंटरनेशनल के साथ मिलकर शक्तिमान मूवी (Shaktimaan Movie) को बनाने का ऐलान किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2022 पर 7:30 PM
Shaktimaan: वापस आ रहा भारत का सबसे बड़ा सुपरहीरो, सोनी पिक्चर्स 3 मूवी की बनाएगी सीरीज, देखें TEASER
Shaktimaan, भारतीय टेलीविजन इतिहास का सबसे लोकप्रिय सुपरहीरो टीवी शो रहा है

Shaktimaan Movie: भारतीय टेलीविजन इतिहास के सबसे लोकप्रिय टीवी सीरियल में से एक शक्तिमान (Shaktimaan), एक बार फिर से वापस आ रहा है। हालांकि इस बार Shaktimaan छोटे पर्दे पर नहीं, बल्कि बड़े पर्दे पर आ रहा है। सोनी पिक्चर्स इंडिया (Sony Picturs India) ने सुपरहीरो टीवी शो शक्तिमान पर मूवी (Shaktimaan Movie) बनाने का ऐलान किया है और गुरुवार को इसका टीजर लॉन्च किया। सोनी ने Shaktimaan मूवी का ऐलान करते हुए कहा, "भारत का सबसे लोकप्रिय, लोगों को सबसे पंसदीदा और सबसे बड़ा सुपरहीरो शक्तिमान वापस आ रहा है।"

सोनी पिक्चर्स ने कहा, "भारत सहित दुनिया भर में पिछले कुछ समय में कई सुपरहीरो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सुपरडुपर रिकॉर्ड बनाए हैं। ऐसे में अब समय आ गया है अब हमने देसी सुपरहीरो का सामने लाए। हम भारत के सबसे बड़े सुपरहीरो शक्तिमान के जादू को बड़े पर्दे पर लाने के लिए तैयार हैं।"

जानकारी के मुताबिक शक्तिमान मूवी, तीन फिल्मों की एक सीरीज होगी। सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल ने इस फिल्म को बनाने से जुड़े सभी अधिकार खरीद लिए हैं। कंपनी ने एक बड़े डायरेक्टर को इस फिल्म बनाने का जिम्मा सौंपा है। हालांकि अभी डायरेक्टर के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। सोनी इस फिल्म को मुकेश खन्ना के प्रोडक्शन भीष्म इंटरनेशनल और ब्रूइंग थॉट्स प्राइवेट लिमिटेड (पूर्व फिल्म पत्रकार प्रशांत सिंह और माधुर्य विनय का प्रोडक्शन हाउस) के साथ मिलकर बनाएगी।

टीजर में शक्तिमान के चेहरे को नहीं दिखाया गया है। हालांकि मीडिया रिपोर्टें के मुताबिक इस फिल्म में शक्तिमान सहित दूसरे कई कैरेक्टर्स के भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नामों का साइन किया जा रहा है। फिल्म से जुड़ी बाकी डिटेल को जल्द ही सबसे सामने लॉन्च किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें