साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) अपने फैंस के लिए अक्सर कुछ खास करते रहते हैं। नए साल के अवसर पर विजय देवरकोंडा ने अपने 100 जबरा फैंस को अपनी तरफ से फ्री में ट्रिप पर भेजने का ऐलान किया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की है, जिसके बाद से यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस कदम की तारीफ कर रहे हैं। यह घोषणा देवरकोंडा की वार्षिक क्रिसमस परंपरा का एक हिस्सा है, जिसमें वह अपने फैंस को सरप्राइज देते हैं।
