Get App

Exclusive: ED हेडक्वार्टर के सभी लॉकअप हुए फुल! नए गिरफ्तार आरोपियों की फिलहाल 'नो एंट्री'

जांच एजेंसी ED की तरफ से लगभग रोजाना देश भर में कई कार्रवाई होते ही रहती हैं, क्योंकि पिछले कुछ सालों के दौरान ED की तफ्तीश और उसके बाद छापेमारी समेत आरोपियों की गिरफ्तारी, हिरासत में पूछताछ के मामले में कई गुना तेजी देखने को मिल रही है। इसी बात के मद्देनजर पिछले साल ED मुख्यालय का पता बदला गया था

Edited By: Shubham Sharmaअपडेटेड Mar 18, 2023 पर 8:21 PM
Exclusive: ED हेडक्वार्टर के सभी लॉकअप हुए फुल! नए गिरफ्तार आरोपियों की फिलहाल 'नो एंट्री'
ED हेडक्वार्टर के सभी लॉकअप हुए फुल (सांकेतिक तस्वीर)

रिपोर्ट - शंकर आनंद

केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दिल्ली हेडक्वार्टर (Delhi Headquarter) में नए गिरफ्तार आरोपियों को रखने के लिए जगह नहीं बची है, क्योंकि एजेंसी के सभी लॉकअप (LockUp) फुल हो गए हैं। इतना ही नहीं, अब नए आरोपियों को हिरासत में रख कर पूछताछ करने के लिए लॉकअप (Lock Up) के खाली होने का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, ED के सूत्रों की अगर मानें, तो संभावना जताई जा रही है की गुरुवार शाम तक एक लॉक अप में शुक्रवार से आरोपियों को रखने के लिए जगह खाली हो सकती है।

राजनीतिक गलियारों में गुरुवार को एक खबर काफी चर्चा में थी कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी और BRS MLC के. कविता को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया जा सकता है। हालांकि, अटकलों पर विराम लगाते हुए के. कविता ने खुद से 16 मार्च को पूछताछ में हिस्सा लेने से मना कर दिया और अपने वकील को कुछ डॉक्यूमेंट के साथ ED मुख्यालय भेज दिया।

इस बीच ये चर्चा चल रही थी कि अगर कविता की गिरफ्तारी होती है, तो उन्हें कहां रखा जाता? क्योंकि हेडक्वार्टर के चारों लॉकअप फुल हो चुके हैं। जिनकी अगले हफ्ते खाली होने की संभावना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें