Get App

Farmers Delhi March: अब क्यों सड़कों पर उतरे हैं किसान, इसबार क्या हैं उनकी मांग? जानें सब कुछ

Delhi Farmers Protest: दिल्ली में अभी और भी ज्यादा विरोध प्रदर्शन देखने को मिल सकते हैं, क्योंकि किसान मजदूर मोर्चा (KMM) और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM, गैर-राजनीतिक) के सदस्य 6 दिसंबर से मार्च शुरू करेंगे। इसके अलावा केरल, उत्तराखंड और तमिलनाडु में भी किसान संगठन उसी दिन विधान सभाओं की ओर प्रतीकात्मक मार्च करेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 02, 2024 पर 1:23 PM
Farmers Delhi March: अब क्यों सड़कों पर उतरे हैं किसान, इसबार क्या हैं उनकी मांग? जानें सब कुछ
Farmers Delhi March: अब क्यों सड़कों पर उतरे हैं किसान, इसबार क्या हैं उनकी मांग? जानें सब कुछ

दिल्ली में आज भारी ट्रैफिक जाम लग रहा है, क्योंकि किसान संगठन अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में 2 दिसंबर से विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरे हैं। भारतीय किसान परिषद (BKP) सुकबीर खलीफा ने कहा कि दिल्ली की ओर मार्च 2 दिसंबर को लगभग 12 बजे शुरू होगा। खलीफा ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, "दोपहर तक, हम वहां पहुंचेंगे और नए कानूनों के अनुसार अपने मुआवजे और लाभ की मांग करेंगे।"

दिल्ली में अभी और भी ज्यादा विरोध प्रदर्शन देखने को मिल सकते हैं, क्योंकि किसान मजदूर मोर्चा (KMM) और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM, गैर-राजनीतिक) के सदस्य 6 दिसंबर से मार्च शुरू करेंगे। इसके अलावा केरल, उत्तराखंड और तमिलनाडु में भी किसान संगठन उसी दिन विधान सभाओं की ओर प्रतीकात्मक मार्च करेंगे।

अब क्या है इन किसानों की मांग?

- प्रदर्शनकारी किसान कर्ज माफी, किसानों और खेतिहर मजदूरों के लिए पेंशन, बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं, पुलिस केस को वापस लेने और 2021 लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों के लिए "न्याय", भूमि अधिग्रहण अधिनियम, 2023 की बहाली और 2020-21 में पिछले आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें