Farmers Protest: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और अर्जुन मुंडा के साथ किसानों की सोमवार (13 फरवरी 2024) को करीब 5 घंटे तक मीटिंग हुई है। लेकिन यह मीटिंग बेनतीजा रही। किसानों का कहना है कि उनका दिल्ली कूच जारी रहेगा। किसान MSP पर किसी भी कीमत पर समझौता करने की तैयारी में नहीं है। किसानों ने आरोप लगाया है कि उनकी मांगों पर सरकार की ओर से कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई है। लिहाजा 13 फरवरी को सुबह 10 दिल्ली चलो मार्च शुरू करेंगे। वहीं 'दिल्ली चलो' रैली से एक दिन पहले से ही राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।