Get App

Farmers Protest: आज फिर दिल्ली की ओर कूच करेंगे किसान, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये ट्रैफिक एडवाइजरी

Farmers Protest: पंजाब और हरियाणा सीमा पर प्रदर्शन कर रहे हजारों किसान आज यानी बुधवार को अपना 'दिल्ली चलो' मार्च फिर से शुरू करेंगे। सरकारी एजेंसियों द्वारा पांच साल तक दालें, मक्का और कपास न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदने के केंद्र के प्रस्ताव को खारिज करने के बाद वे अपना आंदोलन फिर से शुरू कर रहे हैं

Akhileshअपडेटेड Feb 21, 2024 पर 10:28 AM
Farmers Protest: आज फिर दिल्ली की ओर कूच करेंगे किसान, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये ट्रैफिक एडवाइजरी
Farmers Protest: गाजीपुर बॉर्डर पर भारी ट्रैफिक जाम लगने की आशंका है

Farmers Protest: सभी फसलों के लिए MSP गारंटी की अपनी मांग पर दबाव बनाने के लिए पंजाब के हजारों किसान आज (21 फरवरी) अपना 'दिल्ली चलो' मार्च फिर से शुरू करेंगे। प्रदर्शनकारी किसान इस समय हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार के साथ चौथे दौर की वार्ता विफल होने के बाद मंगलवार को आंदोलन फिर से शुरू करने की घोषणा की। इस मार्च से दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी है, जिसमें बताया गया है कि लोग किन रास्तों से जानें से बचें।

अधिकारियों ने दिल्ली की सीमाओं और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के शहरों जैसे गुरुग्राम और नोएडा में ट्रैफिक प्रतिबंध लागू किए हैं। सीमाओं पर कड़े सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं, जिनमें पर्याप्त बैरिकेडिंग भी शामिल है। उल्लंघन को रोकने के लिए दिल्ली के साथ टिकरी और सिंघू सीमा को सील कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने इन स्थानों पर बहुस्तरीय बैरिकेड्स, लोहे की कीलें और कंक्रीट बैरिकेड्स के साथ-साथ सुरक्षा कर्मियों की बड़े पैमाने पर तैनाती की है।

गाजीपुर सीमा पर दो लेन बंद कर दी गई हैं, जिससे भारी ट्रैफिक जाम लगने की आशंका है। दिल्ली पुलिस ने जरूरत पड़ने पर बॉर्डर बंद करने की संभावना का भी संकेत दिया है। सीमा बंद होने के अलावा, दिल्ली पुलिस ने यात्रियों को राष्ट्रीय राजधानी में स्पेशल ट्रैफिक व्यवस्था के कारण 21 फरवरी को विशिष्ट मार्गों से बचने की सलाह दी है।

ये रास्ते रहेंगे बंद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें